Sunday, September 12, 2021

हिंदी दिवस 14 सितंबर 2021

 

            हिंदी दिवस 14 सितंबर 2021


आज हिंदी दिवस है| हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है| हिंदी दिवस के अवसर देशभर में कई प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है और इस दिन हिंदी भाषा को बढ़ावा देने में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाता है| हिंदी दिवस पर स्कूल, कॉलेज आदि शैक्षिक संस्थानों में हिंदी दिवस पर निबंध, कविता, स्लोगन, पोस्टर की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है| ऐसा करने करने का एक मात्र उद्देश्य हिंदी भाषा के बारे में अधिक से अधिक लोगो को जागरूक करना है|

हर साल हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है।  इस दिन ही देवनागरी लिपि में हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया था। साल 1953 में पहली बार हिंदी दिवस का आयोजन हुआ था। तभी से यह सिलसिला बना हुआ है। हिंदी दिवस को मनाने का उद्देश्य हिंदी भाषा की स्थिति और विकास पर मंथन को ध्यान में रखना है। देश में करीब 77 प्रतिशत से भी ज्यादा लोग हिंदी बोलते हैं।


भारत की मुख्य भाषा हिंदी को कब मिली पहचान-

14 सितंबर 1949 को व्यौहार राजेंद्र सिम्हा के 50 वें जन्मदिन पर हिंदी को आधिकारिक भाषा (Official Language) के रूप में अपनाया गया और इसके बाद प्रचार-प्रसार को आगे बढ़ाने के प्रयासों में तेजी आई. भारत के संविधान द्वारा 26 जनवरी 1950 को यह निर्णय लागू किया गया था. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 (Article 343) के तहत देवनागरी लिपि (Devanagari Script) में लिखी गई हिंदी (120 से अधिक भाषाओं में प्रयुक्त होने वाली लिपि) को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया था. 

सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में 15 दिन तक हिंदी पखवाड़ा मनाया जाता है। 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा की ओर से हिंदी को आजाद भारत की मुख्य भाषा का दर्जा प्राप्त हुआ था। इसका उल्लेख संविधान के अनुच्छेद 343 (1) में किया गया है। अनुच्छेद के अनुसार भारत की राजभाषा ‘हिंदी’ और लिपि ‘देवनागरी’ है।


क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस-

हिंदी दिवस के मौके पर देशभर के स्कूलों, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थानों में कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। हिंदी पूरे विश्व में चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। वहीं दूसरी ओर भारत में अन्य कई भाषाएं विलुप्त हो रही हैं। जो चिंतन का विषय है। ऐसे में हिंदी की महत्ता बताने और प्रचार-प्रसार के लिए हिंदी दिवस को मनाया जाता है।

गृह मंत्रालय ने 25 मार्च 2015 के अपने आदेश में हिंदी दिवस पर प्रतिवर्ष दिए जाने वाले दो पुरस्कारों के नाम बदल दिए थे. 1986 में स्थापित इंदिरा गांधी राजभाषा पुरस्कार को बदलकर राजभाषा कीर्ति पुरस्कार’ और राजीव गांधी राष्ट्रीय ज्ञान-विज्ञान मौलिक लेखन पुरस्कार  को बदलकर राजभाषा गौरव पुरस्कार कर दिया गया था.

हिंदी दिवस के अवसर पर केंद्रीय विद्यालय नंबर 1 एयर फोर्स स्टेशन जोरहाट द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है l

कार्यक्रम 


1. हिंदी दिवस/उद्घाटन समारोह 9/14/2021


2.सुलेख प्रतियोगिता 9/15/2021


3. नारा-लेखन 9/17/2021


4. निबंध-लेखन 9/20/2021


5.प्रश्नोत्तरी(छात्रवर्ग) 9/22/2021


6. कथावाचन 9/24/2021


7.पारिभाषिक शब्दावली(शिक्षकवर्ग) 9/25/2021


8.काव्यपाठ प्रतियोगिता 9/27/2021


9.समापन (काव्यपाठ- शिक्षकवर्ग) 9/28/2021

No comments:

Popular Posts